गुवाहाटी में पत्नी की सिर कटी लाश मिली, उंगलियां कटीं और सिर को फ्रिज में छिपाकर रखा, पति पर हत्या का शक

गुवाहाटी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला का सिर कटा शव और कटी हुई उंगलियां मिली हैं। इस खौफनाक हत्याकांड में पति पर शक जताया जा रहा है।

गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में एक 25 साल की महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि इसमें उसके पति का हाथ है। महिला का कटा हुआ सिर और उंगलियां मिली हैं, लेकिन हत्या की वजह अभी साफ़ नहीं है। गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में एक भयानक हत्या से सनसनी फैल गई है।

Guwahati Murder News

प्रतीकात्मक फोटो

यहां एक 25 साल की महिला का शव मिला और शक है कि उसके पति ने ही उसकी हत्या की है। इस खौफनाक घटना में, पीड़िता का कटा हुआ सिर एक पॉलीथीन बैग में मिला और उसकी उंगलियां भी कटी हुई थीं।

End of Feed