Gurugram Rape Murder: साढ़े तीन साल की बच्‍ची से बलात्कार और हत्या के दोषी व्यक्ति को मौत की सजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 21, 2024, 10:31 PM IST

मृत बच्‍ची के पिता की शिकायत के आधार पर सेक्टर-65 पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।बच्‍ची 11 नवंबर, 2018 को अपने घर के बाहर से लापता हो गई थी और अगले दिन उसका निर्वस्त्र शव झाड़ियों में मिला था।

गुरुग्राम की एक अदालत ने साढ़े तीन साल उम्र की बच्‍ची के साथ बलात्कार और हत्या के दोषी व्यक्ति को बुधवार को मौत की सजा सुनाई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अदालत ने दोषी सुनील पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।पॉक्‍सो कोर्ट की जज शशि चौहान ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

RAPE

बच्‍ची 11 नवंबर, 2018 को अपने घर के बाहर से लापता हो गई थी और अगले दिन उसका निर्वस्त्र शव झाड़ियों में मिला था

लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा था कि 11 नवंबर को वह और उनकी पत्‍नी काम के सिलसिले में बाहर गए थे। जब वे घर लौटे तो पड़ोस में रहने वाली दो लड़कियों ने उन्हें बताया कि दुकान से सामान दिलाने के बहाने सुनील उनकी बेटी को अपने साथ ले गया।

End of Feed