Gangster Gufran Encounter : उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर मोहम्मद गुफरान को मार गिराया है। गुफरान के सिर पर 1,25,000 रुपए का इनाम था। गुफरान के साथ यूपी एटीएस की मुठभेड़ कौशांबी के मंझनपुर में समदा चीनी मिल के समीप हुई। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज सुबह लखनऊ एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया।
कौशांबी में मंगलवार तड़के मारा गया गुफरान।
पुलिस का दावा-अस्पताल में दम तोड़ा
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर अपराधी ने दम तोड़ दिया। इसकी पहचान गुफरान के रूप में हुई है। वह प्रतापगढ़ का रहने वाला था। गुफरान के खिलाफ प्रतापगढ़ में अपराध के करीब 13 मामले दर्ज थे और उसके सिर पर 1,25,000 रुपए का इनाम घोषित था।
गुफरान के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे
गुफरान हत्या, डकैती सहित अपराध के अन्य मामलों में वांछित था। बताया गया कि यह एनकाउंटर तड़के पांच बजे के करीब हुआ। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में घायल गुफरान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्टों के मुताबिक प्रतापगढ़ एवं सुल्तानपुर में उसके खिलाफ हत्या, लूट सहित अपराध के एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। एडीजी जोन प्रयागराज ने गुफरान के सिर पर एक लाख रुपए और सुल्तानपुर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
