ऐप डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए लाखो रुपये, गाजियाबाद में ठगों ने महिला डॉक्टर को बनाया शिकार

Ghaziabad Cyber Fraud: गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक महिला डॉक्टर साइबर ठगों का शिकार हो गईं। ठगों ने आईजीएल के नाम पर एक फर्जी मैसेज भेजकर गैस सर्विस अपडेट करने के बहाने उनसे एक APK फाइल डाउनलोड करवा ली।

Ghaziabad Cyber Fraud: साइबर अपराधी हर दिन मासूम लोगों को ठगने के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। इस बार गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में ठगों ने एक पढ़ी-लिखी महिला डॉक्टर को अपनी चालाकी का शिकार बनाया है। ठगों ने गैस कनेक्शन अपडेट करने के नाम पर एक फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन (APK फाइल) डाउनलोड करवाई और डॉक्टर के बैंक खाते से 6 लाख 24 हजार रुपये पार कर दिए।

Ghaziabad Cyber Fraud

गाजियाबाद साइबर ठगी

यह पूरा मामला साहिबाबाद के राजेंद्र नगर का है, जहां डॉ. कुसुम गुप्ता अपना क्लिनिक चलाती हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, डॉ. कुसुम के मोबाइल फोन पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के नाम से एक मैसेज आया था। इस संदेश में लिखा था कि उनकी गैस सेवा से जुड़ा एक जरूरी अपडेट पेंडिंग है, जिसे पूरा करने के लिए नीचे दिए गए लिंक से एक APK फाइल डाउनलोड करनी होगी।

End of Feed