Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की शिकायत मिलने के बाद अलग अलग 8 स्पा सेंटर पर छापेमारी की और 60 से अधिक लड़कों और 30 से अधिक लड़कियों को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि बड़े दिनों से इस तरह की शिकायत मिल रही थी कि स्पा के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिस्मफरोशी के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई की गई। लिंक रोड स्थित इस मॉल पर बुधवार को छापा मारा गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई उसके आधार पर की जाएगी।
मॉल के स्पा सेंटर पर रेड में लड़के और लड़कियां गिरफ्तार
वैधानिक कार्रवाई
गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि अवैध काम की इजाजत नहीं है, जो कोई भी इस तरह के काम में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिस्मफरोशी के धंधे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार चलता रहता है और इस अभियान को और गति दी जाएगी। पुलिस ने कहा कि जिन लोगों को पकड़ा गया है अगर उनके खिलाफ सबूत नहीं मिले तो उन्हें आजाद कर दिया जाएगा।
