गैंगस्टर संजीव जीवा की लखनऊ कोर्ट में हत्या, मुख्तार अंसारी का करीबी था यह कुख्यात अपराधी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 7, 2023, 07:35 PM IST

Gangster Sanjeev Jeeva Murder: मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव जीवा की कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जीवा स्वर्गीय ब्रम्हादत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी भी था। संजीव कई अपराधों में शामिल रहा है।

Gangster Sanjeev Jeeva Murder: लखनऊ के दीवानी न्यायालय में मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जीवा को पांच गोली मारी गई। एक गोली सीने में लगी। इस गोलीबारी में एक बच्ची और एक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जीवा बीजेपी नेता स्वर्गीय ब्रम्हादत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी भी था। संजीव कई अपराधों में शामिल रहा है। पश्चिमी यूपी का यह कुख्यात अपराधी था। कृष्णानंद राय की हत्या में भी संजीव का नाम आया। संजीव पर कई फिरौती और वसूली के भी केस हैं। संजीव पहले कंपाउंडर का काम करता था। यह मुख्तार का राइट हैंड था। संजीव जीवा पर हमला करने वाले की पहचान हो गई है। उसका नाम विजय यादव है। यह जौनपुर का रहने वाला है।

यूपी में क्राइम चरम पर है- अखिलेश यादव

लखनऊ शूटआउट पर उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में क्राइम चरम पर है। कानून व्यवस्था बेहद खराब है। महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। अगर हम कुछ बोलूंगा तो कहेगा कि हमने मरवा दिया।

End of Feed