गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा अमेरिका में गिरफ्तार, AGTF लाएगा भारत; लॉरेंस-रोहित गोदारा गैंग से क्या है कनेक्शन?

जग्गा को कनाडा-अमेरिका सीमा के पास अमेरिकी एजेंसियों ने पकड़ लिया और वह वहां हिरासत में है और उसे भारत में प्रत्यर्पित करने के लिए सक्षम स्तर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जयपुर : राजस्थान और पंजाब में अनेक मामलों में वांछित गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की सूचना व समन्वय पर यह कार्रवाई की गई है। लॉरेन्स विश्नोई गिरोह के करीबी सहयोगी और वर्तमान में रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा को पकड़ा गया है।

Gangster Jagdeep Singh alias Jagga arrested in America

गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा अमेरिका में गिरफ्तार (फोटो-ट्विटर)

विदेश में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियां कर रहा था संचालित

अधिकारियों के अनुसार, मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले के धुरकोट का रहने वाला जगदीप लंबे समय से विदेश में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहा था। एजीटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. ने बताया कि जग्गा के खिलाफ राजस्थान की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे और एजीटीएफ की टीम ने उसके विदेशी नेटवर्क की जानकारी जुटाकर संबंधित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया।

End of Feed