हैवानियत की इंतहा : गैंगरेप कर दरिंदों ने किशोरी काे पिलाया टॉयलेट क्‍लीनर, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही बिहार की बेटी

Gangrape in Bihar : बिहार के हाजीपुर जिले में एक सिक्‍योरिटी गार्ड का परिवार रहता है, जिसमें उनकी मां व 15 वर्षीय बेटी (यानी दादी-पोती) रहते हैं और वे स्‍वयं पटना में नौकरी करते हैं। गुरुवार की रात उनकी बेटी के साथ गैंगरेप की घटना हुई।

Gangrape in Bihar : दिल्‍ली के साक्षी मर्डर केस (Sakshi Murder Case) के बाद हैवानियत का एक और मामला सामने आया है बिहार से। ये घटना इतनी वीभत्‍स और डरावनी है कि आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, यहां पर पांच दरिंदों ने 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा का गैंगरेप कर डाला। आरोपियों ने घटना को उस वक्‍त अंजाम दिया जब वह रात में दादी के साथ घर में अकेली थी और शौच के लिए घर से बाहर निकल रही थी। घात लगाए हुए पड़ोस के ही पांच युवक उस जगह आ गए और मासूम का मुंह बंद कर उसे बगीचे में लेकर चले गए, जहां उन्‍होंने वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप के बाद पांचों आरोपियों ने जबरन किशोरी को टॉयलेट क्‍लीनर पिला दिया। जिससे उसकी हालत काफी ज्‍यादा बिगड़ गई और अब उसे गंभीर हालत में PMCH रेफर कर दिया गया है।

​Gangrape Latest News, Gangrape in Bihar, Bihar Sexual Harrasment

बिहार से सामने आया गैंगरेप का मामला। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात

बिहार के हाजीपुर जिले में एक सिक्‍योरिटी गार्ड का परिवार रहता है, जिसमें उनकी मां व 15 वर्षीय बेटी (यानी दादी-पोती) रहते हैं और वे स्‍वयं पटना में नौकरी करते हैं। गुरुवार की रात उनकी बेटी और मां घर में सो रहे थे कि इसी बीच किशोरी शौच जाने के लिए घर से बाहर निकली। पड़ोस के पांच युवक ठीक उसी जगह पर घात लगाए हुए बैठे थे और किशोरी के बाहर आते ही उसे उठाकर ले गए। जहां से वे उसे उठा कर बगीचे में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्‍कर्म किया। इसी बीच जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्‍होंने मासूम बच्‍ची को जबरन टॉयलेट क्लीनर पिला दिया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई और सभी दरिंदे वारदात के बाद फरार हो गए।

End of Feed