Crime News: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक महिला को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद दोनों के शव को कुएं में फेंक दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि महिला के पिता और परिवार के अन्य सदस्य हैं।
पिता ने शादीशुदा बेटी और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)
महिला और उसके प्रेमी की हत्या कर कुंए में फेंका शव
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला उमरी तहसील के करकला गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके ससुर ने उसे किसी और व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक देखा। ससुर ने इस मामले की सूचना उसके परिवार को दी, जिसके बाद महिला के पिता, चाचा और दादा उसके घर पहुंचे।
महिला के परिजनों ने महिला और उसके प्रेमी को अपने साथ ले जाने की जिद की और गांव से बाहर निकलते ही रास्ते में दोनों की हत्या कर उनके शव को कुएं फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि शव को जब कुएं से बाहर निकाला गया तो उनके हाथ और पैर बंधे हुए थे, जिससे हत्या का पुष्टि हुई। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
