कानून का पाठ पढ़ाने वाला खुद उसके घेरे में, नतिनी की दोस्त के साथ दरिंदगी करने वाला बुजुर्ग वकील गिरफ्तार

भोपाल में एक 75 वर्षीय वकील को अपनी नतिनी की मासूम सहेली के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पड़ोस में रहने वाली पांच साल की बच्ची जब आरोपी के घर खेलने गई थी, तब उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि, पुलिस ने एक बुजुर्ग आदमी को गिरफ्तार किया है, जिसपर आरोप है कि उसने अपनी नतिनी की दोस्त, पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। हबीबगंज पुलिस स्टेशन के इंचार्ज संजीव चौकसे ने बताया कि यह संगीन वारदात 3 मई को 75 साल के आरोपी के घर पर हुई, जो पेशे से एक वकील है। पीड़िता उसकी नतिनी के साथ खेलने आई थी। आरोपी अपनी बेटी और नतिनी के साथ रहता है, जबकि पीड़िता उसके बगल वाले घर में रहती है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि, "मासूम आरोपी के घर उसकी नतिनी के साथ खेलने गई थी। मौके का फायदा उठाकर, दरिंदा पीड़िता को एक कमरे में ले गया और वहां उसके साथ गंदा काम किया।"

Bhopal POSCO Act Case

भोपाल में मानवता शर्मसार (प्रतीकात्मक फोटो)

बच्ची ने अपनी मां की शिकायत

संजीव चौकसे ने आगे बताया कि उस रात घर लौटने के बाद, बच्ची ने अपनी मां से दर्द की शिकायत की, जिन्होंने उसके शरीर पर कई चोट के निशान देखे और तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले गईं। डॉक्टर ने नाबालिग की जांच की और शक जताया कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ होगा। इसके बाद पीड़िता की मां ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

End of Feed