भोपाल में रूह कंपा देने वाली वारदात, हॉस्टल में 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

Bhopal Minor Rape Case: पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने तीन अज्ञान आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसकी जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिए हैं।

Bhopal Minor Rape Case: भोपाल के एक बोर्डिंग स्कूल में रूह को झंकझोर देने वाली शर्मनाक घटना हुई है। यहां हॉस्टल में रहने वाली आठ साल की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि दुष्कर्म का आरोप हॉस्टल एवं स्टॉफ पर लगा है। पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसकी जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिए हैं।

minor rape

भोपाल में आठ साल की लड़की से रेप।

मां से फोन पर बात करते समय रोने लगी बच्ची

जानकारी के मुताबिक अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पीड़ित बच्ची ने अपनी मां से की। यह बच्ची 15 दिन पहले हॉस्टल आई थी। रिपोर्टों के मुताबिक बच्ची ने अपनी मां को बताया कि एक अंकल ने उसके साथ गंदा काम किया है जबकि दूसरे अंकल पास में खड़े होकर इस घिनौने कृत्य को देख रहे थे। लड़की की मां का कहना है कि इस रविवार फोन पर बात करते हुए वह रोने लगी। जब इस बारे में उन्होंने वार्डन से बात की तो उसने बताया कि उनकी बेटी को ब्लीडिंग हुई है। सोमवार को वह अपनी नाबालिक बच्ची को लेकर जेपी अस्पताल गईं। जहां लड़की का चेकअप हुआ। जांच में उसके प्राइवेट पार्ट में सूजन होने का पता चला।

End of Feed