अतरंगी पल में खलल डालने पर प्रेमी जोड़ा भड़का, नाबालिग पर धारदार हथियार से हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2023, 11:43 AM IST

East Champaran Crime News: मोतिहारी के सुगौली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक प्रेमी जोड़े ने एक नाबालिग पर इस वजह से धारदार हथियार से हमला कर दिया जब वो अंतरंग बातें कर रहे थे। पीड़ित नाबालिग को मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

East Champaran Crime News: उस बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक जोड़े को आपत्तिजनक हालात में देख लिया था। उस कसूर का खामियाजा उसे अस्पताल में भर्ती होकर चुकाना पड़ रहा है। मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना का है। प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के साथ प्राइवेट पल बिता रहे थे कि उस पीड़ित ने देख लिया। प्रेमी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रेमी को लगा कि वो बच्ची मर चुकी है लिहाज उसकी शरीर को पत्तों से ढक कर फरार हो गया। किसी राहगीर ने नाबालिग लड़की को देखा और उसके परिवार को जानकारी दी।

मुजफ्फरपुर में भर्ती है नाबालिग

परिवार ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद बच्ची को मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक श्रीपुर भटवलिया की यह घटना है। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि है कि वो घास काटने के लिए खेत गई हुई थी। उसने गांव के ही एक युवक और युवती को बातचीत करते देख लिया। इससे नाराज युवती ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

End of Feed