दिल्ली में फिर मासूम के साथ दरिंदगी, 9 साल की बच्ची का अपहरण के बाद रेप, हत्या कर लाश नहर में फेंका

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2023, 12:00 AM IST

Delhi Rape: पुलिस ने कहा कि 12 दिसंबर को लड़की जब अपने घर के बाहर खेल रही थी तो आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को घुमाने का लालच दिया। जांचकर्ताओं के मुताबिक, इसके बाद आरोपी लड़की को सुनसान इलाके में ले गया जहां उसने अपनी कार में उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

Delhi Rape: दिल्ली में एक बार फिर से एक मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बाहरी दिल्ली में एक 9 साल की लड़की का पहले अपहरण किया गया, फिर उसके साथ रेप किया गया और फिर हत्या करके उसकी लाश को नहर में फेंक दिया। अपहरण, रेप और हत्या का आरोप मासूम के मकान मालिक पर लगा है।

End of Feed