दिल्ली में महिला अपराध का ग्राफ सबसे ज्यादा, दोगुने हुए साइबर अपराध के मामले, डराते हैं NCRB के ताजा आंकड़े

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2023, 09:12 AM IST

Crime Rate Against Women In Delhi: एनसीआरबी ने कहा कि साइबर अपराध के मामले बढ़कर 685 हो गए हैं जो 2021 और 2020 में क्रमश: 345 और 166 रहे थे। आंकड़ों में कहा गया कि बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले 2022 में बढ़कर 7,400 हो गए, जबकि 2021 में ऐसे मामलों की संख्या 5,256 थी।

Crime Rate Against Women In Delhi: राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ सबसे ज्यादा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 में देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में दर्ज हुए। 2022 में दिल्ली में महिला अपराध से जुड़े 14247 एफआईआर दर्ज हुए। अपराध की यह दर प्रति एक लाख की आबादी पर 144.4 है जो कि राष्ट्रीय औसत 66.4 से ऊपर है। साल 2020 एवं 2021 में दिल्ली में महिला अपराध के खिलाफ क्रमश: 10,093 एवं 14,277 मामले दर्ज हुए।

delhi crime

महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं देश की राजधानी दिल्ली।

दिल्ली में 2022 में 2021 की तुलना में आपराधिक मामलों में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और करीब तीन लाख मामले दर्ज किए गए। एनसीआरबी की वार्षिक अपराध रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2022 में भारतीय दंड संहिता के तहत कुल 2,98,988 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में 2,89,045 मामले दर्ज किए गए थे। 2020 में दर्ज मामलों की कुल संख्या 2,45,844 रही थी।

End of Feed