लड़की से लगी शर्त और मोहल्ले में दोस्त के साथ घुस गया लड़का, फॉलोअर्स की थी लड़ाई...चाकू मार-मारकर ले ली जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 11:59 PM IST

18 वर्षीय साहिल और 28 वर्षीय निखिल की एक लड़की से शर्त लगी थी। जिसके बाद ये लोग उससे मिलने के लिए उसके मोहल्ले पहुंच गए। जहां लड़की ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। अपने भाई समेत इंस्टाग्राम के कुछ फॉलोवर्स को वहां बुला रखी थी, जिसने उनकी जान ले ली।

सोशल मीडिया पर लाइक, फॉलोवर्स और कमेंट पाने की ललक की इस दौर में अब जान भी जाने लगी है। पहले से ही संगठित अपराध सोशल मीडिया के जरिए चल रहा है, दिल्ली में तो गैंगस्टरों की भर्ती भी अब ऑनलाइन होती है। इन सब के बीच दिल्ली में एक डबल मर्डर हुआ है, जिसकी वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

delhi murder

दिल्ली में डबल मर्डर (प्रतीकात्मक फोटो- @pixabay)

दरअसल दिल्ली के भलस्वा में रहने वाली एक लड़की और गाजियाबाद में रहने वाले एक लड़के निखिल के बीच इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स और लाइक को लेकर विवाद था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर भिड़ते रहते थे। निखिल और उसका दोस्त साहिल पहले से ही इस लड़की से परिचित थे। दोनों कभी आसपास में ही रहते थे। दोनों के फॉलोवर्स भी उसी मोहल्ले से ज्यादातर जुड़े हुए थे।

End of Feed