Delhi: लॉरेंस बिश्नोई के बाद दिल्ली में बम्भीहा गैंग की भी एंट्री, रानी बाग में बिजनेस मैन के घर पर कई राउंड फायरिंग

Delhi Crime News: दिल्ली में ताजा मामला रानी बाग इलाके का है, जहां बम्भीहा गैंग के शूटर्स ने एक बिजनेस मैन के घर पर कई राउंड फायरिंग की है। मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई है।

Delhi Crime News: दिल्ली में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अभी तक बड़ी वारदातों के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आता था। हालांकि, अब दिल्ली में लॉरेंस गैंग के विरेाधी बम्भीहा गैंग ने भी दिल्ली में एंट्री की है। ताजा मामला रानी बाग इलाके का है, जहां बम्भीहा गैंग के शूटर्स ने एक बिजनेस मैन के घर पर कई राउंड फायरिंग की है।

Delhi Firing

घटना शनिवार की बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई है। अधिकारियों ने बताया कि बम्भीहा गैंग या किसी अन्य की तरफ से अभी तक एक्सटॉर्शन को लेकर कोई कॉल नही आया है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है और फायरिंग करने वाले शूटर्स की भी पहचान की जा रही है।

End of Feed