क्राइम

Crime: रात में अचानक रोने लगा बच्चा...बाप ने उठाई कुल्हाड़ी और कर दिए टुकड़े-टुकड़े

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बेटे के रोने से नाराज पिता ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी। बेटे के रोने से बाप की नींद में खलल पड़ रही थी।

Image

Crime: रात में अचानक रोने लगा बच्चा...बाप ने उठाई कुल्हाड़ी और कर दिए टुकड़े-टुकड़े

चित्रकूट: जिले में रात में रोने के कारण नींद में खलल पड़ने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने पांच साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) राजकरन ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात मऊ थाना क्षेत्र के दुवारी गांव में राजकुमार निषाद (35) ने अपने पांच साल के बेटे सत्यम की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर आग लगा ली।

उन्होंने बताया कि शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा खोलकर निषाद को बचाया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्चे की हत्या में इस्तेमाल की गयी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

रात में सोते समय रोने लगा था बेटा

राजकरन ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि रात में सोते समय उसका बेटा रोने लगा था, जिससे तैश में आकर उसने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी।

( भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article