कई बार रेप किया साहेब- जब कोर्ट में सबूतों ने उगला राज तो उल्टे फंस गई महिला, जो बन रही थी पीड़िता वो निकली 'खिलाड़ी'

दिल्ली की एक अदालत ने फर्जी रेप का केस दर्ज कराने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। महिला ने एक शख्स पर बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया था। जो बाद में फर्जी निकला।

दिल्ली की एक अदालत ने एक ऐसे मामले में अहम फैसला सुनाया है, जहां बलात्कार के आरोप में फंसे आरोपी को बरी कर दिया गया है, लेकिन आरोपी के खिलाफ झूठी कहानी गढ़ने और अदालत में झूठी गवाही देने के आरोप में महिला के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है। यह मामला सामाजिक और न्यायिक प्रक्रिया दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन गया है, जिसमें अदालत ने साफ तौर पर कहा है कि सत्य की रक्षा करना न्यायिक प्रक्रिया की प्राथमिकता होनी चाहिए। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुज अग्रवाल ने इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त को आदेश दिया है कि वह मामले की गहन जांच करे और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करे।

delhi court

फर्जी रेप का केस दर्ज कराने वाली महिला पर कार्रवाई का आदेश (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

End of Feed