MP: बालाघाट में दंपति की रातों-रात रहस्यमयी हत्या; मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस, आखिर कौन था आरोपी?

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक दंपति की रात के समय बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति का शव बेडरूम और पत्नी का रसोई में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया है।

Balaghat Couple Murdered: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति का शव बेडरूम में जबकि पत्नी का खून से लथपथ शव रसोई में पाया गया। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह वारदात रात के समय हुई थी और इसका पता गुरुवार सुबह चला। पुलिस ने बताया कि रमेश हाके अपनी पत्नी पुष्प कला के साथ कटंगी के वार्ड नंबर दो, नत्थी टोला में रहते थे। रमेश सरकारी विभाग में वाहन चालक थे और अब सेवानिवृत्त हैं। उनके दो बेटे हैं, जो नागपुर में रहते हैं।

Couple Brutally Murdered in Balaghat, MP (Symbolic Photo: iStock)

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक कपल का बेरहमी से हुआ मर्डर (सिंबॉलिक फोटो: iStock)

गुरुवार सुबह दूधवाला जब घर पहुंचा, तो उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। उसने तुरंत पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिससे लोग इकट्ठा हो गए। घर में प्रवेश करने पर उन्होंने दंपति के खून से लथपथ शव देखे। रमेश का शव बेडरूम में और उनकी पत्नी का शव रसोई में पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही घर को सील कर दिया गया और जांच में डॉग स्क्वाड की मदद भी ली गई।

End of Feed