बेंगलुरु में नकली दवाओं का बड़ा खेल, ED का खुलासा, Pfizer के नाम पर बेच रहे थे सस्ती दवाएं, बाहर से मंगाते थे असली लेबल

Bengaluru Counterfeit Medicines: आरोप है कि कुछ लोग बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के दवाओं का भंडारण कर रहे थे और उन पर लगे असली लेबल हटाकर नए लेबल लगा रहे थे।

बेंगलुरु में नकली दवाओं के कारोबार से जुड़े एक बड़े रैकेट का प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने खुलासा किया है। ED के बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में 5 ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 की धारा 17 के तहत की गई।

Bengaluru Counterfeit Medicines

प्रतीकात्मक फोटो

ED की यह जांच कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ स्थित तवारेकेरे पुलिस स्टेशन में 18 अगस्त 2026 को दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी। आरोप है कि कुछ लोग बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के दवाओं का भंडारण कर रहे थे और उन पर लगे असली लेबल हटाकर नए लेबल लगा रहे थे।

End of Feed