असदउद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी AIMIM के भड़काऊ नेता के बाद अब पार्टी के ही गोलीबाज नेता का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। तस्वीरें यूपी के अमरोहा की हैं। जहां AIMIM नेता परवेज पाशा (Parvez Pasha) पर अपने ही साथी पर फायरिंग का आरोप लगा है। पीड़ित मनमोहन झा का आरोप है कि परवेज पाशा ने उन पर फायरिंग की। वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स हाथ में बंदूक लिए हैं और सामने वाले शख्स पर एक राउंड फायरिंग करता है। वहां मौजूद दूसरे लोग उसे रोकने की भी कोशिश करते हैं। अब पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है
#EXCLUSIVE: यूपी के अमरोहा में #AIMIM नेता परवेज पाशा ने की फायरिंग, वायरल वीडियो के आधार पर पाशा के खिलाफ केस दर्ज… t.co/48C6vDAEhk
— ANI (@ANI) Oct 16, 2022
