छत्तीसगढ़ में एक शख्स ने अपनी 16 साल की बेटी के साथ संग किया रेप, उसके बेटे को बेच डाला

रायपुर पुलिस ने 16 साल की पीड़िता के पिता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि पिता ने कई बार बेटी का रेप किया, पहली प्रेग्नेंसी के दौरान अबॉर्शन के लिए मजबूर किया।

रायपुर पुलिस ने 16 साल की पीड़िता के पिता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि पिता ने कई बार बेटी का रेप किया, पहली प्रेग्नेंसी के दौरान अबॉर्शन के लिए मजबूर किया और बाद में, दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद, नकली पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल करके उसके नवजात बेटे को किसी और को सौंप दिया।

father rape daughter

प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में 16 साल की लड़की के पिता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर लड़की का कई बार रेप करने, उसे बालिग और शादीशुदा दिखाने के लिए उसका आधार कार्ड नकली बनवाने और उसके नवजात बेटे को किसी और को सौंपने का आरोप है।

End of Feed