बेटी के गंदे वीडियो वायरल करने वाले को समझाने गया था BSF का जवान, आरोपियों ने पीट-पीट कर मार डाला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 7, 2023, 11:11 AM IST

प्राथमिकी के मुताबिक, बीएसएफ जवान की बेटी का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आरोपी लड़का भी नजर आ रहा था। बताया जाता है कि दोनों साथ पढ़ते थे, वहीं दोस्ती हुआ और फिर दोनों के बीच संबंध बन गया, इसी का वीडियो लड़के ने रिकॉर्ड कर लिया और फिर उसे वायरल कर दिया।

गुजरात के नडियाद में एक बीएसएफ जवान को सिर्फ इसलिए पीट-पीट कर मार दिया गया क्योंकि वो अपनी बेटी के गंदे वीडियो को लेकर आरोपी को समझाने गया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Gujarat bsf jawan killed

गुजरात में BSF जवान की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

साथ पढ़ती थी बेटी

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लड़का और बीएसएफ जवान की बेटी साथ पढ़ती थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए। लड़के की उम्र 15 साल है और लड़की भी नाबालिग ही है। संबंध के दौरान लड़के ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

End of Feed