एमपी के दमोह में फसल कटाई के विवाद ने लिया खौफनाक रूप; छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के खमरिया गांव में फसल कटाई के ठेके को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना गंभीर हुआ कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर गोली चला दी। घटना में बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई जबकि उनका बेटा घायल हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Damoh Brother Killing Incident: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में फसल कटाई के ठेके को लेकर हुए विवाद में एक छोटे भाई ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना फतेहपुर चौकी क्षेत्र के खमरिया गांव में सोमवार सुबह हुई। घटना के तुरंत बाद आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

Brother Allegedly Kills Elder Brother Over Crop Harvest Dispute

फसल कटाई के विवाद में भाई ने बड़े भाई को गोली मारी

एसडीओपी प्रिया सिंधी के अनुसार, मृतक बिहारी पटेल (60) ने गांव के सुख सिंह की उड़द फसल कटाई का ठेका कम दाम पर ले लिया था, जिससे दोनों भाइयों के बीच रविवार रात को विवाद हुआ था। हालांकि, रात में मामला शांत हो गया था, लेकिन सोमवार सुबह छोटे भाई वीरन उर्फ रघुवीर पटेल ने फसल कटाई करने जा रहे बिहारी पटेल पर गोली चला दी।

End of Feed