Batla House: दिल्ली के बटला हाउस में दो बच्चों के शव एक बॉक्स में पाए गए हैं। बॉक्स एक गोदाम में रखा हुआ था। पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार बक्से में एक लड़के और एक लड़की का शव है। दोनों की उम्र 7 से 8 साल के बीच बताई जा रही है।
बटला हाउस में मिली दो बच्चों की लाश (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा
दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के जामिया नगर स्थित एक फैक्ट्री में लकड़ी के बक्से में 7 और 8 साल के दो बच्चों के शव मिले हैं। वे कल से लापता थे। पुलिस की जांच चल रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
बच्चों की हुई पहचान
जिन बच्चों की लाश, बक्से में मिली है, उनकी पहचान हो गई है। लड़के का नाम नीरज है और लड़की का नाम आरती है। दोनों भाई बहन थे। कल यानि कि सोमवार चार बजे के आसपास से लापता थे। बच्चों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।
बडी बहन को मिली लाश
बच्चों के लापता होने के बाद पूरा परिवार उनकी तालाश में लगा था, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद आज यानि कि मंगलवार को जब बड़ी छत पर गई और बक्से को खोलकर देखा तो चीख निकल गई। दोनों बच्चों की लाश उसमें पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया।जांच जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ किया जा रहा है।
