Bihar: सुरंग खोद चोरों ने चुरा लिया ट्रेन का इंजन, पुल भी धीरे-धीरे हो रहा गायब

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 25, 2022, 09:21 PM IST

बिहार में चोरों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वो कहीं भी चोरी करने से डरते नहीं हैं। पहले भी रेल के इंजन और पुल को गायब कर चुके चोरों ने एक बार फिर से रेलवे के इंजन को चुराकर बेच दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन को हिरासत में लिया है।

ये बिहार है बाबू...यहां रेलवे के इंजन से लेकर पुल तक सुरक्षित नहीं है। नीतीश सरकार सुशासन का ढोल जितनी मर्जी उतना पीट ले, लेकिन हाल ये है कि यहां चोर कभी पुल चुराकर भाग जाते हैं तो कभी रेलवे के इंजन। इसी तरह का एक मामला बिहार के बेगुसराय जिले में सामने आया है। जहां चोरों से यार्ड में खड़े एक इंजन को ही चुराकर बेच डाला।

bihar train engine loot

बिहार में चोरों ने ट्रेन इंजन को ही चुरा लिया (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

कैसे खुला मामला

पुलिस ने हाल ही में मुजफ्फरपुर में कबाड़ के एक गोदाम पर छापा मारा जहां से रेल इंजन के 13 बोरे पुर्जे बरामद किए गए। हिरासत में लिए गए तीन लोगों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर आगे छापेमारी की गयी और मामले का खुलासा हुआ।

End of Feed