देवर भाभी के अवैध संबंध के बीच जब आई मासूम तो मां ने ही उतार दिया मौत के घाट, तड़पा-तड़पा कर मारा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 8, 2023, 06:02 PM IST

बिहार में एक मां ने ही अपनी बेटी की हत्या कर दी। हत्या करने में महिला का साथ उसके देवर ने दिया, जिसके साथ उसका अवैध संबंध था। बेटी की हत्या करने के बाद दोनों ने लाश को मक्के के खेत में फेंक दिया, जहां से पुलिस को लाश मिली और फिर हत्यारे पकड़े गए।

बिहार के सुपौल जिले में अवैध संबंध का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक मां ने ही अपनी नाबालिग बेटी की हत्या देवर के साथ मिलकर कर दी है। आठ साल की मासूम की हत्या काफी बेरहमी से की गई है। पुलिस ने इस मामले में मां को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

bihar, supaul, murder

सुपौल में मां ने बेटी को मार डाला (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

खेत में मिली थी लाश

घटना 21 अप्रैल की है। पुलिस को जानकारी मिली की सुपौल के वीरपुर थाना इलाके के एक खेत में एक लाश पड़ी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लाश को कब्जे में लिया और पहचान की कोशिश करने लगी। बाद में पता चला कि लाश बनैलीपट्टी के रहने वाले धनराज मेहता की बेटी की है। जिसकी उम्र आठ साल बताई गई।

End of Feed