Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में डबल मर्डर, छत पर सो रहे महिला-पुरुष अपराधियों ने बरसाई गोलियां

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में एक महिला और पुरुष की हत्या से सनसनी फैल गई है। सासाराम में हुए इस डबल मर्डर में कहा जा रहा है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में रविवार की देर रात अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए घर की छत पर सो रहे दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। एक ही जगह दो लोगों की हत्या की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा-बनरसिया गांव की है। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान करीब 40 वर्षीय मणिभूषण कुमार और 40 वर्षीय ननकी देवी के रूप में हुई है। दोनों की हत्या किस वजह से की गई, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

End of Feed