Saran News: सारण में एक महिला ने अपने परिचित एक शख्स पर हमला कर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। युवक ने दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद महिला से शादी करने से इनकार कर दिया था जिससे गुस्साई युवती ने इस वारदात को अंजाम दिया। सारण पुलिस ने बताया कि शख्स को इलाज के लिए पटना के एक स्थानीय अस्पताल में रेफर किया गया है। केस दर्ज कर लिया गया है।
युवती ने लिया खौफनाक बदला
दो साल से थे रिलेशनशिप में
सारण पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया, घटना के बाद पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया और लड़की को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। लड़की ने बताया कि दो साल से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। आज (1 जुलाई) दोनों छपरा अदालत में शादी करने वाले थे, लेकिन लड़के ने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद लड़की ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में मढ़ौरा थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित लड़के को इलाज के लिए पटना के सृष्टि अस्पताल भेजा गया है।
