Bibhav Kumar Bail: 10 प्वाइंट में जानिए कैसे फंसते जा रहे हैं बिभव कुमार, जमानत खारिज कर कोर्ट ने कर दी बड़ी टिप्पणी

Bibhav Kumar Bail: दिल्ली पुलिस ने 18 मई को स्वाति मालीवाल पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में बिभव कुमार को गिरफ़्तार किया था। 14 जून को उनकी न्यायिक हिरासत समाप्त होने पर उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

Bibhav Kumar Bail: स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की जमानत याचिका एक बार फिर से खारिज हो गई है। बिभव कुमार की जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने जो टिप्पणियां की हैं, उसमें बिभव कुमार फंसते दिख रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि इस घटना से आम जनता के मन में अपने नेता से मिलने को लेकर डर और घबराहट पैदा होती है। यह एक गंभीर मामला है।

End of Feed