वॉटर प्यूरिफायर ठीक करने घर पहुंचा मैकेनिक, रसोई में पीछे से आकर महिला को पकड़ लिया, करने लगा छेड़खानी

बुधवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। मामले में आईपीसी की धारा 354 ए के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।

Bengaluru News: बेंगलुरु में एक वॉटर प्यूरीफायर मैकेनिक द्वारा महिला के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मैकेनिक मरम्मत के लिए एक घर में गया लेकिन महिला को घर पर अकेला पाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला ने आरोपी से बचने के लिए खुद को रसोई में बंद कर लिया। घबराई हुई महिला का मोबाइल फोन रसोई में था जिसकी मदद से उसने अपने दोस्त को बुलाया जो कुछ ही मिनटों में उसके घर पहुंच गया।

Bengaluru news

4 मई की घटना

यह घटना 4 मई को हुई थी। अपने वॉटर प्यूरीफायर से परेशान टेक विशेषज्ञ मिहिका ने इसे ठीक करने के लिए एक तकनीशियन को भेजने के लिए सर्विस सेंटर में फोन किया। लेकिन मदद नहीं मिली। अगले दिन उसने फिर से सेंटर को फोन किया जिसके बाद शाम 5 बजे एक टेक्नीशियन उनके घर पहुंचा। टेक्नीशियन ने मिहिका से मेन स्विच बंद करने को कहा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद वह रसोई में गई और अपना काम करना शुरू कर दिया।

End of Feed