बेंगलुरु: बेटी के सामने पत्नी की चाकू मारकर हत्या, तीन महीने पहले की थी दूसरी शादी

शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था और घटना वाले दिन भी उनके बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद रेखा अपनी 13 साल की बेटी के साथ बस स्टैंड के लिए निकली। पति भी वहां पहुंच गया और झगड़ा करने लगा।

Bengaluru Crime: बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 32 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने उसकी बेटी के सामने बस स्टैंड पर चाकू मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुरुआती जांच से जो निकला, उसके तहत बताया कि दोनों की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी और यह दोनों की दूसरी शादी थी।

police (1)

बेंगलुरु में पति ने की पत्नी की हत्या। प्रतीकात्मक फोटो- PTI

मौके से फरार पति

उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह यहां सुनकदकट्टे बस स्टैंड पर सबके सामने हुई। पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने लोहिताश्व (35) को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उन पर चाकू तान दिया और रेखा के सीने और पेट में कई बार चाकू मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

End of Feed