Barmer : शादी के 6 महीने बाद पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, वजह भी है खास

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Nov 17, 2022, 12:18 PM IST

पुलिस अधीक्षक को दी अपनी शिकायत में गोगाराम ने कहा है कि उसने पत्नी से जब हमले की वजह पूछी तो उसने बताया कि ऐसा करने के लिए उसकी बहन और जीजा ने कहा था। बहन और उसके जीजा ने कहा था कि प्राइवेट पार्ट कट जाने के बाद उसका पति नपुंसक हो जाएगा।

Barmer Crime: राजस्थान के बाड़मेर इलाके के भलीसर में अपराध की अजीबो-गरीब एवं हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में एक पति ने आरोप लगाया है कि जब वह सोया हुआ था तो उसकी पत्नी ने ब्लेड से उसका प्राइवेट काट दिया। पति का कहना है कि एक बात को लेकर पत्नी के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। पुलिस ने युवक का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामला दर्ज किया है। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि युवक का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से अथवा किसी अन्य उपकरण से काटा गया है। यह मामला करीब डेढ़ महीना पुराना है। गत मंगलवार को केस दर्ज होने के बाद यह मामला सामने आया।

crime in Barmer

बाड़मेर जिले में अपराध की अजीबो-गरीब घटना।

हमला होने के समय सो रहा था पति

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक धोरीमन्ना के एसएचओ सुखराम बिश्नोई ने कहा कि उन्हें जिला अधीक्षक कार्यालय से शिकायत प्राप्त हुई। इस रिपोर्ट के मुताबिक भलीसर गांव के निवासी गोगाराम की शादी छह महीने पहले हुई। गत एक अक्टूबर को जब वह नींद में था तो उस पर हमला हुआ। उन्होंने कहा, 'हम गोगाराम की पत्नी से भी पूछताछ करेंगे।'

End of Feed