आरोपी उदित खुल्लर UAE से गिरफ्तार कर भारत लाया गया, फर्जी दस्तावेजों से 4.5 करोड़ लोन लेने का आरोप

CBI ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4.5 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में वांछित आरोपी उदित खुल्लर को UAE से भारत डिपोर्ट करवा लिया है।

नई दिल्ली: CBI ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4.5 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में वांछित आरोपी उदित खुल्लर को UAE से भारत डिपोर्ट करवा लिया है।

CBI.

4.5 करोड़ बैंक फ्रॉड का आरोपी उदित खुल्लर UAE से गिरफ्तार

उदित खुल्लर पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंकों से लोन लेने का आरोप है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन अलग-अलग होम लोन के ज़रिए करीब 4.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। जांच में सामने आया है कि उसने जिन प्रॉपर्टीज़ के कागज़ बैंकों में दिए थे, वो असली नहीं थे और न ही उसका मालिकाना हक उसके पास था।

End of Feed