बहराइच में प्यार, साजिश और कत्ल का खूनी संगम; रात के अंधेरे में ली हसीना ने प्रेमी संग पति की जान

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की योजना महिला और उसके प्रेमी ने साथ मिलकर बनाई थी। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।

Bahraich Husband Murder Case: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस के अनुसार, महिला का प्रेमी उससे 10 साल छोटा है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के अलीनगर कलां गांव के निवासी जाकिर अली की 10 साल पहले हसीना से शादी हुई थी।

Bahraich Woman and Lover Murder Husband in Planned Crime

बहराइच में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा पति की मौत का षडयंत्र

दंपति के छह बच्चे हैं और हसीना की उम्र 30 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह जाकिर (35) का शव उनके घर के बरामदे में, टिन शेड के नीचे पाया गया। हसीना ने पुलिस को बताया कि उसके पति की हत्या उनके चाचा आसिफ अली और रिश्तेदार रोजन अली व नफीस ने पैतृक जमीन के विवाद के कारण की। पुलिस ने हसीना की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद हत्या का सच सामने आया।

End of Feed