बब्बर खालसा आतंकी तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। तरसेम सिंह मोहाली RPG अटैक हमले का मास्टरमाइंड था। तरसेम सिंह को UAE से डिपोर्ट किया गया है। 15 अगस्त से पहले बब्बर खालसा के इस आतंकी की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।
बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार NIA को भी इस वांटेड की तलाश थी।
ये भी पढ़ें- बांग्लादेशी हिंदुओं की भीड़ पहुंची भारतीय सीमा के पास, लगा रहे गुहार; BSF ने जीरो प्वाइंट पर रोका
सीबीआई ने करवाया प्रत्यार्पण
भारत आने के बाद तरसेम सिंह को NIA ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इंटरपोल की नोडल एजेंसी होने के नाते इसका प्रत्यार्पण UAE से करवाया है। गिरफ्तार आरोपी खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लांडा का भाई है।
रेड कॉर्नर नोटिस था जारी
एनआईए के अनुसार, पंजाब के तरनतारन जिले के नामित व्यक्तिगत आतंकवादी लखबीर लांडा के भाई तरसेम सिंह के खिलाफ जून 2023 से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था। एनआईए की विशेष अदालत द्वारा वारंट जारी करने और उसके बाद इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस के बाद तरसेम सिंह को नवंबर 2023 में अबू धाबी से पहली बार हिरासत में लिया गया था। आखिरकार शुक्रवार को इंटरपोल की उचित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उसे यूएई से भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया।
लगे हैं कई आरोप
वह बब्बर खालिस्तान इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी संगठन का एक प्रमुख सदस्य था और यूएई में नामित आतंकवादियों रिंदा और लांडा का एक महत्वपूर्ण आतंकी नोड था। एनआईए की जांच के अनुसार, तरसेम पर रिंडा और लांडा के भारत स्थित सहयोगियों को आतंकी फंड मुहैया कराने और उन्हें व्यवस्थित करने में सक्रिय योगदान का आरोप था। वह कई मार्गों से आतंकी फंड के चैनलाइजेशन में भी शामिल था।
