एनकाउंटर में मारा गया बाबा तरसेम सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह, दूसरा साथी फरार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 09:27 AM IST

गत 28 मार्च को श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत को उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया। इस हत्याकांड के बाद से वह फरार चल रहा था।

Tarsem Singh's murder Case : उत्तराखंड में चर्चित बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह का एनकाउंटर में मारा गया है जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में सफल हो गया। बता दें कि 28 मार्च को श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत को उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया। इस हत्याकांड के बाद से वह फरार चल रहा था।

tarsem singh

हत्याकांड के बाद से फरार था अमरजीत सिंह।

अमरजीत पर दर्ज थे 16 से ज्यादा केस

पुलिस ने अमरजीत के सिर पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है। अमरजीत सिंह के पर 16 से ज्यादा केस दर्ज थे। गत 28 मार्च को बाइक पर सवार होकर दो आए हमलावरों ने गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में हरभजन सिंह चुग और दो अन्य प्रीतम सिंह और बाबा अनूप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।

End of Feed