प्रेमिका से मिलने गया था तीन बच्चों का बाप, ग्रामीणों ने पकड़कर करवा दी शादी, अब पहली बीवी के डर से है फरार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 10, 2023, 06:53 PM IST

Bihar Anokhi Shadi: बिहार में रोज कहीं न कहीं अनोखे मामला सामने आते रहते हैं। कभी गांव वाले प्रेमी-प्रेमिकाओं को खेत में पकड़कर शादी करवा देते हैं तो कभी शादीशुदा प्रेमी से ही लड़की की शादी करवा दे रहे हैं। यहां प्रेमियों को छुप छुपकर मिलना अब भारी पड़ रहा है।

Bihar Anokhi Shadi: बिहार के जमुई जिले में एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा शख्स की दोबारा से शादी करवा दी गई है। अब शख्स ने तो दूसरी शादी कर ली, लेकिन पहली बीवी के डर से अभी तक फरार चल रहा है।

bihar jamui marriage

बिहार के जमुई में अनोखी शादी (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

कहां का है मामला

यह घटना जमुई जिले के बेलाताड़ गांव की है। जहां एक तीन बच्चों का बाप होली के दिन अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए दूसरे गांव गया था। यहां दोनों छिपकर मिल रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। बस फिर क्या था दोनों को पकड़कर ग्रामीणों ने रात में शादी करवा दी।

End of Feed