Ankita Murder Case: 'मैम चिल्ला रही थी हेल्प मी, मुझे निकालो यहां से', गवाह की जुबानी सुनिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 10:35 AM IST

Ankita Bhandari Murder case: अंकिता भंडारी मर्डर केस में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक ऐसा शख्स गवाह के रूप में सामने आया है जो उसी होटल में काम करता था जहां अंकिता जॉब करती थी। गवाह ने कई खुलासे किए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंकिता भंडारी मर्डर केस में हुआ एक और अहम खुलासा
  • वारदात के दिन सुबह से ही परेशान थी अंकिता- चश्मदीद
  • चश्मदीद ने बताया अंकिता को पुलिकत और उसके दो सहयोगी कर रहे थे परेशान

TIMES NOW नवभारत पर अंकिता (Ankita Bhandari ) को इंसाफ की मुहिम लगातार जारी है।अंकिता मर्डर केस में सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। ये खुलासा किया है कि अंकिता मर्डर के उस चश्मदीद ने जिसने अंकिता का मर्डर अपनी आंखों से देखा। 'टाइम्स नाउ नवभारत' पर अंकिता मर्डर के सबसे बड़े गवाह की जुबानी आप जानेंगे कि उस दिन अंकिता के साथ क्या हुआ था। चश्मदीद अभिनव ने बताया कि अंकिता भंडारी उस दिन 'हेल्प मी, हेल्प मी' चिल्ला रही थी जिसके बाद अंकिता का मुंह दबाकर घसीटा गया।

क्या कहा चश्मदीद ने

टाइम्स नाउ 'नवभारत' पर अंकिता के मर्डर (Ankita Murder Case) का गवाह अभिनव सामने आया है जो कि वहां पर एक होटल स्टाफ था। घटना वाले दिन क्या क्या हुआ उसकी अभिनव ने विस्तार से जानकारी दी है। अभिनव ने बताया, 'ऊपर से देखा मैंने जहां गेस्ट का समान रख रहे थे। नीचे मैम (अंकिता) चिल्ली रही थी हेल्प मी, हेल्प मी, मुझे निकालो यहां से, मुझे जाना है। तो सर ऊपर से देख रहे थे। उन्होंने (पुलकित या सौरभ) अंकिता का मुंह खींचा और अंदर ले गए। जो गेस्ट आए थे वो अंकित सर से मिले थे। चार गेस्ट थे जो हट्टे कट्टे थे और उनके पास ब्लैक कलर की गाड़ी थी। फिर वो अंकित सर से मिले वो। अंकित, सौरभ और पुलकित मेन आरोपी हैं। सौरभ सर तो मैनेजर थे होटल में और पुलकित सर होटल के मालिक थे और अंकित उनका सहायक था। एक दो बार पहले भी इन्होंने मैडम के साथ बदतमीजी की थी।'

5 बड़े सवाल

  • किसी गेस्ट के सामने जाने के लिए अंकिता पर डाला गया दबाव?
  • रिजॉर्ट में अंकिता पर लगातार हुआ टॉर्चर?
  • किसी खुलासे के डर से अंकिता की कर दी गई हत्या?
  • रिजॉर्ट में दूसरी लड़कियों पर हुआ ज़ुल्म?
  • खुलासा करने वाले गवाह को गायब किया गया?

धामी ने की थी परिवार से मुलाकात

आपको बता दें कि पौड़ी जिले के वनंत्रा रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शिनिस्ट काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता की रिजॉर्ट संचालक आर्य ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में धकेल कर कथित रूप से हत्या कर दी थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पौड़ी जिले के डोभ श्रीकोट गांव पहुंचकर अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी बेटी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

End of Feed