Air India Urination Case: पेशाब कांड की पीड़िता पहुंची SC, कहा- ऐसे मामलों में गाइडलाइन बनाना जरूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2023, 04:55 PM IST

Air India Urination Case: एयर इंडिया पेशाब कांड मामले में एयर इंडिया की काफी फजीहत हो चुकी है। कई आरोप इस एयरलाइन पर लग चुका है। मामला कोर्ट में है सुनवाई भी जारी है। आरोपी शंकर मिश्रा इस समय जमानत पर बाहर है। घटना के समय शंकर मिश्रा शराब के नशे में डूबा हुआ था।

Air India Urination Case: एयर इंडिया पेशाब कांड (Air India Pee Gate) मामले की पीड़िता अब ऐसे मामलों को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए गाइडलाइंस जरूरी है।

air india pee gate, supreme court

Air India Pee Gate: महिला ने न्यायालय से एसओपी संबंधी निर्देश देने का अनुरोध किया

क्या कहा महिला ने

महिला ने कहा कि एअर इंडिया और डीजीसीए इस घटना के बाद उसके साथ जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने में विफल रहे, जिसके कारण उसे अदालत का दरवाजा खटखटाने पर विवश होना पड़ा। इसलिए कोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और विमानन कंपनियों को इस प्रकार के मामलों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाने का निर्देश दे। पीड़िता ने पटियाला हाउस अदालत में चल रहे आपराधिक मामले की मीडिया रिपोर्टिंग पर इस आधार पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है कि सूचनाएं लीक होने से "निष्पक्ष सुनवाई" प्रभावित हो रहा है।

End of Feed