AI डीपफेक इस्तेमाल कर ऐसे की ठगी कि जांचकर्ता भी रह गए हैरान, OTP किया डायवर्ट, Aadhaar भी दरकिनार

Deepfake Fraud: यह मामला तब सामने आया जब शहर के एक कारोबारी ने देखा कि उसे दो दिनों से अपने बैंक से ओटीपी नहीं मिल रहे हैं। कुछ गड़बड़ महसूस होने पर उसने पुलिस से संपर्क किया।

AI Deepfake Fraud: अहमदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिन पर आरोप है कि उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल करके एक बिजनेसमैन के डीपफेक (AI deepfake) वीडियो बनाए और आधार बायोमेट्रिक जांच को दरकिनार करते हुए फर्जी लोन हासिल किया। यह सब बिना किसी ओटीपी ( OTP) अलर्ट को ट्रिगर किए किया गया।

धोखाधड़ी के इस्तेमाल से जांचकर्ता हैरान

गिरफ्तार किए गए चारों लोगों की पहचान कनुभाई परमार, आशीष वनंद, मोहम्मद कैफ पटेल और दीप गुप्ता के रूप में हुई है। जांचकर्ताओं ने कहा कि वे धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए तरीके की जटिलता से हैरान हैं। यह मामला तब सामने आया जब शहर के एक कारोबारी ने देखा कि उसे दो दिनों से अपने बैंक से ओटीपी नहीं मिल रहे हैं। कुछ गड़बड़ महसूस होने पर उसने पुलिस से संपर्क किया।

End of Feed