Job Portal के नाम पर स्टूडेंट्स को ठगने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, भेजता था फर्जी ज्वाइंनिंग लेटर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2023, 07:32 PM IST

Cheating Students in The Name of Job: छात्रों को ठगने वाले एक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, बताते हैं कि वो एक प्रतिष्ठित जॉब पोर्टल के नाम पर उनके साथ पैसों के लिए ठगी करता था।

मुंबई के दहिसर पुलिस ने एक प्रतिष्ठित जॉब पोर्टल (Job Portal) के जरिए छात्रों से ठगी करने वाले एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जो छात्रों को इस जॉब पोर्टल एप के जरिये छात्रों को संपर्क कर लाखो की ठगी किया करते था। आरोपी रवि कुमार अशोक कुमार शर्मा जिसकी उम्र 30 साल है उसने फरियादी से जॉब पोर्टल एप के जरिए संपर्क किया।

Cheating Students in The Name of Job

छात्रों को ठगने वाले एक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया (प्रतीकात्मक फोटो)

उसने CMA- CGM या मर्चेंट नेवी का HR रिक्रूटमेंट का वरिष्ठ अधिकारी बनकर फरियादी से व्हाट्स पर डॉक्यूमेंट मंगाया और फरियादी को Unique placement/ CMACGM के बनावटी ईमेल ईडी से फर्जी ज्वाइंनिंग लेटर भेजा।

End of Feed