राजधानी दिल्ली (Delhi) के उत्तम नगर इलाके में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता की गुंडागर्दी का वीडियो (Viral Video) सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इस मामले में पीड़ित शख्स ने आम आदमी पार्टी के नेता सुभाष मग्गो पर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पीटने का आरोप लगाया है। जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि कैसे आप नेता सुभाष मग्गो की काले रंग की गाड़ी बीच सड़क पर रुकती है और वो तैश में बाहर निकलते हैं। उनके साथ गाड़ी से एक और शख्स निकलता है जिसके हाथ में बेस बल्ला है।
मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई
#Super30: दिल्ली में #AAP नेता की गुंडागर्दी #CCTV में हुई कैद | रफ्तार और विस्तार से देखिए, राज्यों की खबरें… t.co/xN3knRe0zr
— ANI (@ANI) Nov 5, 2022
उत्तम नगर की है घटना
मार-पिटाई का ये सीसीटीवी दिल्ली के डाबड़ी थानाक्षेत्र का है, जहां कार से आये कुछ लोग एक शख्स को घर से खींच कर पीटते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों लोग एक मकान में घुसते हैं और एक शख्स को बाहर लाकर पीटना शुरू कर देते हैं। आगबबूला नेताजी पीड़ित पर लात-घूंसों से हमला करने लगते हैं। पीड़ित शख्स के मुताबिक उसने सुभाष मग्गो को पार्टी ऑफिस के लिए मकान किराए पर दिया था लेकिन खाली करते समय जब उसने पिछला किराया मांगा तो नेताजी भड़क गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दीचोरी और सीनाजोरी!
आरोप है कि आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर इलाके से वरिष्ठ नेता सुभाष मग्गो ने डाबड़ी इलाके के चाणक्य प्लेस में पार्टी कार्यालय खोल रखा था जिसे आज वो खाली कर रहा था, खाली करते समय मकान मालिक ने पहले मकान का किराया और किराए पर देते समय मकान की जिस हालत में था वैसे ही करने के लिए कहा। इसके बाद समान ले जा रही लेबर ने तुरंत नेता सुभाष मग्गो को फोन कर दिया। बस फिर क्या था 15 मिनट बाद सुभाष मग्गो अपनी ब्लैक गाडी से कई गुंडों को लेकर वहा पहुंचा और मकान मालिक को बीच रोड पर हॉकी से पीटने लगे और मकान मालिक को अधमरा कर फरार हो गए। दिल्ली पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
