बेहद शर्मनाक! युवक को थाने में प्रताड़ित किया गया, पिलाया गया 'टॉयलेट' का पानी

जिरवा ने अपनी प्राथमिकी में कहा कि तीन जुलाई को पुलिस उसके बेटे गेटविन की तलाश में आई थी। यह मामला कुछ दिन पहले एक अन्य युवक से जुड़े झगड़े से जुड़ा था।

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा थाने में 19-वर्षीय एक युवक को हिरासत में प्रताड़ित किया गया और शौचालय का पानी पिलाया गया।अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हिरासत में प्रताड़ित किये जाने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।पीड़ित की मां मिल्ड्रेड जिरवा ने पुलिस अधीक्षक विवेक सिम के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें न्याय दिलाने और जवाबदेही तय करने का अनुरोध किया गया है।

Crime News

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो-istock)

अधिकारियों के अनुसार, वह अपने बेटे के साथ सुबह करीब नौ बजे सोहरा थाने गई थी।उसने आरोप लगाया, 'मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि मेरा बेटा दोपहर करीब दो बजे गंभीर रूप से घायल अवस्था में थाने से बाहर आया। मैं उसे तुरंत सोहरा सीएचसी ले गई, जहां से उसे शिलांग सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। तब से वह अस्पताल में है।'

End of Feed