जेल में कैदी के पेट में मिला नशे की गोलियों का पैकेट,जेल के अंदर मादक पदार्थों की तस्करी के लिए निगला था पैकेट

हरियाणा के झज्जर में एक अनोखा मामला सामने आया है यहां झज्जर जिला कारागार में बंद एक कैदी के पेट से नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।

हरियाणा के झज्जर में एक अनोखा मामला सामने आया है यहां झज्जर जिला कारागार में बंद एक कैदी के पेट से नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। इस कैदी ने जेल के अंदर मादक पदार्थों की तस्करी का एक नया तरीका निकाला था इस कैदी ने सुल्फा की 6 गोलियां जिनका वजन 13 ग्राम से ज्यादा है इनको पॉलिथीन में पैक करके निगल लिया था लेकिन जेल प्रशासन को इसकी भनक लग गई इसके बाद मेडिकल एक्सपर्ट की मौजूदगी में उसके पेट से नशीला पदार्थ बाहर निकलवाया गया।

जेल में कैदी के पेट में मिला नशे की गोलियों का पैकेट,जेल के अंदर मादक पदार्थों की तस्करी के लिए निगला था पैकेट

दरअसल 30 वर्षीय जितेंद्र को चैन स्नेचिंग के एक मामले में 25 फरवरी को जेल भेजा गया था जेल प्रशासन को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि वह नशीला पदार्थ निगलकर जेल के अंदर आया है इसके बाद जितेंद्र से पूछताछ शुरू की गई शुरुआत में उसने इन्कार किया, लेकिन जब उसे उसके साथ आए एक दूसरे कैदी के सामने बैठाकर सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने सच उगल दिया।

End of Feed