पंजाब में सनसनीखेज वारदात! तरनतारन के लॉ कॉलेज में दिनदहाड़े साथी छात्रा की हत्या कर खुद को मारी गोली

Tarn Taran Law Student Murder: पंजाब पुलिस ने बताया कि प्रिंस ने कक्षा के अंदर संदीप कौर पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई और उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार को विधि संकाय (Law Faculty) के एक छात्र ने कक्षा के अंदर एक छात्रा के सिर में कथित तौर पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी, जबकि भयभीत सहपाठी यह खौफनाक मंजर देखते रह गये। इसके बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मार ली।पुलिस ने बताया कि प्रिंस राज गंभीर रूप से घायल है, जबकि छात्रा संदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गयी।

Tarn Taran Law Student Murder

तरनतारन के लॉ कॉलेज में दिनदहाड़े साथी छात्रा की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो: istock)

हमलावर प्रिंस राज और संदीप कौर दोनों ही कानून के प्रथम वर्ष के छात्र और सहपाठी थे। उनकी उम्र लगभग 19-20 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है।

End of Feed