अमृतसर में भारत-पाक सीमा के पास हथियारों का जखीरा बरामद, एफआईआर दर्ज

बरामद किए गए हथियारों में दो एके सीरीज असॉल्ट राइफलें, आठ मैगजीन, एक .30 बोर पिस्टल, दो मैगजीन, .30 बोर के 50 जिंदा कारतूस और 7.62 मिमी के 245 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने के अभियान के दौरान पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने भारत-पाक सीमा के पास गोंहेवाल गांव (रावी नदी के किनारे) से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया है।

waepons

फाइल फोटो (canva)

बरामद किए गए हथियारों में दो एके सीरीज असॉल्ट राइफलें, आठ मैगजीन, एक .30 बोर पिस्टल, दो मैगजीन, .30 बोर के 50 जिंदा कारतूस और 7.62 मिमी के 245 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

End of Feed