79 वर्षीय महिला के साथ 17 लाख की ठगी, 5 घंटे तक रही डिजिटल अरेस्ट; पर पुलिस की तत्परता ने लौटाई चेहरे मुस्कान

Cyber Fraud: कर्नाटक के मंगलूरु में एक 79 वर्षीय महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया। बुजुर्ग महिला के साथ एक-दो हजार या एक-दो लाख नहीं, बल्कि 17 लाख रुपये की ठगी हुई, लेकिन मंगलूरु सिटी पुलिस की तत्काल कार्रवाई की बदौलत कुछ दिनों में बुजुर्ग के चेहरे की मुस्कान लौट आई और उनका पैसा वापस मिल गया।

Scam

79 वर्षीय महिला के साथ 17 लाख की ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डीसीपी (कानून और व्यवस्था) मिथुन एचएन ने बताया कि पीड़िता ने गोल्डन आवर के दौरान पुलिस को सूचित किया जिसकी बदौलत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और ठगी करने वाले के बैंक खाते को फ्रीज कर दिया। चार दिनों के अंदर पीड़िता के खाते में पूरा पैसा वापस कर जमा कर दिया गया।

End of Feed