मैनपुरी में 4 बच्चों की मां 52 वर्षीय महिला की 26 साल के प्रेमी ने की थी हत्या, इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की हत्या करने वाला अरुण राजपूत मैनपुरी का निवासी हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि लगभग डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी और महिला की दोस्ती हो गई थी।

Mainpuri Murder Case: मैनपुरी जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी के समीप बंबा किनारे बीते 11 अगस्त को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। कोतवाली पुलिस द्वारा जब महिला का पोस्टमार्टम कराया गया तो रिपोर्ट में महिला की गला घोंट कर हत्या की बात सामने आई थी। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव जिठौली निवासी 52 साल की रानी के रूप में हुई। एसपी मैनपुरी ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया और कड़ी मेहनत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

mainpur murder

52 वर्षीय महिला की हत्या का राज खुला

इंस्टाग्राम के जरिए अरुण की रानी से हुई थी दोस्ती

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की हत्या करने वाला अरुण राजपूत मैनपुरी का निवासी हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि लगभग डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी और रानी की दोस्ती हो गई थी। रानी ने अपनी उम्र छुपाने के लिए इंस्टाग्राम पर फिल्टर का प्रयोग किया था। इससे अरुण उसके झांसे में आ गया। रानी के चार बच्चे भी थे। दोस्ती होने के बाद रानी और अरुण के बीच रुपये का भी लेनदेन होने लगा। इसी बीच रानी, अरुण पर शादी करने का दबाव बनाने लगी और अपने डेढ़ लाख रुपये भी वापस मांगने लगी। शादी और पैसे की बात को लेकर अरुण परेशान था।

End of Feed