4 लड़कियों ने युवक का किडनैप कर, जबरन पिलाई शराब फिर किया Rape, हैरान कर देने वाला मामला!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 10:44 PM IST

Jalandhar Punjab kidnaping: पंजाब में एक किडनैपिंग और यौन उत्पीड़न की हैरान करने वाली घटना सामने आई है जिसकी खासी चर्चा हो रही है।

घटना पंजाब के जालंधर से सामने आई है जहां एक युवक ने दावा किया है कि चारों लड़कियां शराब पी हुई थीं उन्होंने उसे भी जबरन शराब पिलाई और इतने से ही बस नहीं किया बल्कि उन चारों ने उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए। घटना बीती रात की बताई जा रही है, युवक का कहना है कि वो एक फैक्ट्री में काम करके घर जा रहा था कि रास्ते में ये घटना हो गई।

RAPE MEN

प्रतीकात्मक फोटो

'उसे कार में घसीट लिया और आंखों पर पट्टी बांध दी'

उसका कहना है कि उसके पास एक कार आकर रूकी और एक लड़की ने एक पर्ची निकालकर उसे दिखाकर उससे पता पूछा फिर अचानक से उसकी आंखों में कुछ डाल दिया जिससे उसे कुछ दिखाई नहीं दिया और उसे कार में घसीट लिया और आंखों पर पट्टी बांध दी और साथ ही हाथ पैर भी बांध दिए जिससे वो कुछ भी करने की स्थिति में नहीं रह गया।

End of Feed